आर्या राजेंद्रन कौन है ?

केरल की आर्या राजेंद्रन ने तिरुवनंतपुरम शहर से देश की सबसे युवा मेयर के रूप में शपथ ली। । 21 साल की आर्या बीएससी मैथमेटिक्स की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
मुख्य बिंदु
- हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने 100 सदस्यीय परिषद में 51 सीटें जीती हैं।
- स्थानीय निकाय के चुनाव में आर्या ने पहली बार वोट डाला था और वह इस चुनाव मे प्रत्याशी भी थीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 549 मतों से जीत दर्ज की और उन्हें कुल 2,872 मत मिले।
- उन्होंने मुडावनमुगल वार्ड से जीत दर्ज की है और 21 दिसंबर को मेयर पद की शपथ ली।
- वह स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की एक कार्यकर्ता हैं और वामपंथी पार्टी- बालसंगम के बच्चों की विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
- राजेंद्रन से पहले, सुमन कोली ने वर्ष 2009 में 21 साल की उम्र में राजस्थान में भरतपुर निगम की महापौर बन गई थीं।
आर्या राजेंद्रन
- 21 वर्षीय आर्या पहली बार पार्टी से कक्षा 5 में पढ़ते समय जुड़ीं थी, जब वह बच्चों के सामूहिक बालसंगम में शामिल हुईं थी।
- आर्य के पिता, पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और उनकी मां एक गृहिणी और LIC एजेंट हैं।
बालसंगम
यह बच्चों का एक संगठन है जिसमें लगभग दस लाख सदस्य हैं। केरल राज्य में इसकी 20,000 इकाइयाँ हैं। इस संगठन ने अपना संचालन वर्ष 1983 में शुरू किया था।
Advertisement
Month: करेंट अफेयर्स - दिसम्बर, 2020
Categories: व्यक्तिविशेष (Persons in News) करेंट अफेयर्स
Tags: Arya Rajendran, आर्या राजेंद्रन, आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा मेयर, बालसंगम, भारत की सबसे युवा मेयर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), महापौर, मुडावनमुगल वार्ड, सीपीआई (एम), Balasangam, India's Youngest Mayor, India's Youngest Mayor 2020, Who Is India's Youngest Mayor?